फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर के लिए 60 हजार जारी

Tue, 09 Jun 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शादी के बाद वैवाहिक जीवन की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करने और सफल गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए धर्मशाला में जल्द प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग को 60 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। धर्मशाला में यह केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर विंग के साथ स्थापित किया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह के भीतर केंद्र को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक-एक प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर खोला जा रहा है। केंद्र के संचालन के लिए एक काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी। विभाग के पास पहले से एक समन्वयक उपलब्ध है। वन स्टॉप सेंटर में भी एक काउंसलर कार्यरत हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इसे पूरा कर सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। केंद्र में विवाह से पहले युवाओं को वैवाहिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों, चुनौतियों और आपसी समझ को लेकर परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें