फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुरियाल छिंज मेले में भूपिंद्र बने मल्ल सम्राट

Tue, 09 Jun 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। प्राचीन पीर बाबा गुरियाल का वार्षिक छिंज मेला रविवार देर रात संपन्न हुआ। दंगल में हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। बड़ी माली के मुकाबले में भूपिंद्र धूमछेड़ी (अजनाला) ने लक्की कोहाली को हराकर मल्ल सम्राट का खिताब जीता और पुरस्कार स्वरूप बुलेट मोटरसाइकिल अपने नाम की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में झंडा रस्म के बाद दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दंगल में सागर पठानिया ने रेफरी की भूमिका निभाई। दूसरी बड़ी माली में कमलजीत धूमछेड़ी ने लक्की हाड़ा को पराजित कर 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। लक्की हाड़ा को 25 हजार रुपये प्रदान किए गए।
तीसरी माली के मुकाबले में गौरव अजनाला ने सागर को हराकर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीती। उपविजेता सागर को 20 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। दंगल में 150 से अधिक कुश्तियां आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल में केशव पठानिया, इंद्रजीत पठानिया बिट्टू, राकेश पठानिया, रविंद्र पठानिया, राहुल पठानिया, अनूप पठानिया, विशाल शर्मा, रणवीर सिंह, विशाल पठानिया, पंकज पठानिया, अभिषेक पठानिया, अंकित शर्मा, अभिषेक शर्मा और जसविंदर पठानिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें