फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुलेर में 5.91 ग्राम चिट्टा और वनटिल्ली में हुड़दंग मचाने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर(कांगड़ा)। पुलिस थाना गुलेर के अंतर्गत रविवार देर शाम पुलिस ने सनियाला में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 5.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हैप्पी (41), निवासी कमालपुर, तहसील और जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पुलिस थाना हरिपुर, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार के नेतृत्व में सनियाला के नजदीक गश्त कर रहा था। इस दौरान मानगढ़ की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो मौके पर व्यक्ति से 5.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में हरिपुर पुलिस ने गांव वनटिल्ली में एक व्यक्ति को शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट कर रहा था। इससे तंग आकर पत्नी की ओर से पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस थाना हरिपुर से एएसआई चमन लाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया है। वहीं आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें