हेमांग मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा अटल इंडोर स्टेडियम नूरपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग ल
नूरपुर (कांगड़ा)। अटल इंडोर स्टेडियम नूरपुर में तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण और कलर बेल्ट ग्रेडिंग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें मंडी और कांगड़ा जिले के 55 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। हेमांग मार्शल आर्ट अकादमी नूरपुर के प्रशिक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में यह शिविर हुआ, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह आजाद की देखरेख में कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
इस शिविर में 30 प्रशिक्षुओं ने कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा दी, और इनमें से कई ने येलो और ब्राउन बेल्ट प्राप्त की। कांगड़ा जिले के प्रशिक्षुओं में प्रिशा, देवेशी, प्राशिव, गार्गी राजपूत, नव्या शर्मा, मोक्ष, दीपांजली और इशिता शर्मा सहित अन्य ने येलो बेल्ट हासिल की, वहीं नेहा ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त की। मंडी जिले से पायल शर्मा और नितिन कुमार ने भी ब्राउन बेल्ट हासिल की। शिविर के समापन पर हेमांग मार्शल आर्ट अकादमी की निदेशक डिंपल वशिष्ठ ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जबकि जोगिंद्र सिंह आजाद ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई दी और शिविर के सफल आयोजन के लिए अजय कुमार को सराहा।