फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस बैजनाथ में, सीएम करेंगे शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी को राज्य स्तरीय समारोह जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस अवसर पर बैजनाथ के इंदिरा ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 25 जनवरी को सुबह 11 बजे बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

बैजनाथ में राज्य स्तरीय समारोह के लिए पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, भाषा विभाग, नगर परिषद देहरा सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी भूमिका से अवगत करवा दिया है। राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से राज्य स्तरीय समारोह के सफल संचालन को लेकर विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। विभागीय अधिकारियों को संबंधित कार्यों और व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों और विभागों को समारोह के सफल आयोजन के लिए पूर्व योजना एवं पूर्ण योजना से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में जिला स्तरीय समारोह
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रारूप तैयार करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य सम्मान प्राप्त विशिष्ट जनों को आमंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें