धर्मशाला। जिला कांगड़ा में एक दिन की राहत के बाद कोरोना संक्रमण के 545 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बैजनाथ उपमंडल के दुर्गम इलाके छोटा भंगाल का पोलिंग गांव नया हॉटस्पॉट बन गया है। एक दिन में यहां 75 नए मामले आए हैं। वहीं जिलेभर में कोरोना के मामले तो कम हो रहे हैं, मगर मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। सोमवार को भी जिले में संक्रमण के कारण 23 मरीजों की मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में तरमेहड़ गांव के 13 लोग, नयोटा गांव के 10 लोग, मनेई गांव के पांच लोग, धीरा के 10 लोग, समकेहड़ गांव के नौ लोग, निफ्ट संस्थान कांगड़ा के 3 लोग, पुलिस लाइन धर्मशाला के सात लोग व जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में नरदेहड़ गांव का 84 वर्षीय बुजुर्ग, नरवाड़ी गांव की 55 वर्षीय महिला, गदियाड़ा गांव का 57 वर्षीय व्यक्ति, बढेरा, हमीरपुर की 56 वर्षीय महिला, नगरोटा सूरियां की 57 वर्षीय महिला, अपर तंगरोटी की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जांगल आलमपुर का 76 वर्षीय बुजुर्ग, देवी गांव की 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गढ़जमूला भवारना का 67 वर्षीय बुजुर्ग, बलधर गांव की 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला, ज्वालामुखी के वार्ड नंबर एक का 75 वर्षीय बुजुर्ग, भवारना की 55 वर्षीय महिला, चिंबलहार का 44 वर्षीय युवक, बैजनाथ के अवेरी गांव की 91 वर्षीय महिला, नूरपुर की 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मनेड गांव का 74 वर्षीय बुजुर्ग, पंतेहड़ गांव का 65 वर्षीय बुजुर्ग, जकूनी गांव का 68 वर्षीय बुजुर्ग, हटली गांव का 42 बुजुर्ग युवक, अमलेला की 42 वर्षीय युवती, कांगड़ा के बढियाड़ा गांव का 71 वर्षीय बुजुर्ग, देहरा का 40 वर्षीय युवक व ढुगियारी का 74 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 40992 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 32975 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 7199 मरीजों का उपचार चल रहा है और 816 लोगों की मौत दर्ज की गई है।