फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई टेंडर करवाने के लिए मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने शहर के सफाई टेंडर करवाने के लिए प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा है। अब प्रदेश सरकार एमसी धर्मशाला के सफाई टेंडर करवाने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेगी। क्योंकि आचार संहिता के चलते कोई टेंडर प्रक्रिया अमल में नहीं लाई जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद एमसी धर्मशाला शहर के सफाई टेंडर करवाएगा। एमसी के सफाई टेंडर में घर-घर से कूड़ा उठाना भी शामिल है। इसके लिए एमसी ने शहर को चार जोन में विभाजित किया है। चारों जोन के अलग-अलग स्तर पर सफाई टेंडर कॉल किए जाएंगे। उधर, नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि प्रदेश सरकार से सफाई टेंडर करने की अनुमति मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद धर्मशाला शहर की सफाई टेंडर कॉल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें