फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता सरकारी योजनाओं के भरे जा रहे फार्म: राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन के लगाए आरोप
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष राजेश राणा, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, अनुराग शर्मा, बाबू राम, समीर राणा, परस राम, मस्त राम, नागेंद्र कटोच, नानक चंद, रविंद्र धीमान, सीता राम ठाकुर, मेहर चंद, किशोरी लाल, चमारू भंगालिया, समस्या देवी, बेबी देवी, गीता देवी, ममता शर्मा और भंबो देवी ने कहा कि एक ओर लोक सभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार का नाम लेकर दो लाख रुपये की सहायता राशि के नाम पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आठ से 22 साल की लड़कियों के फार्म भरवाए जा रहे हैं। इन फार्मों को भरकर महिला एवं महिला बाल विकास मंत्रालय दिल्ली को भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की नाक तले यह काम हो रहा है। इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग चुनाव आयोग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें