फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां ने फूंका वित मंत्री अरूण जेटली का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। युवा कांग्रेस ने देहरी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर व नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह नाकाम है। वित्त मंत्री ने ही देश से विजय माल्या और नीरव मोदी को भगाया है। इस पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौन धारण कर लिया है। इस मौके पर युवा कांग्रेस फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक पधेड़िया, विजय चौहान, डॉ. अभिषेक ठाकुर, अमित पठानिया, सुरेश ठाकुर, डॉ. अभिषेक ठाकुर, सूरम ठाकुर, मनमोहन, उपाध्यक्ष अमित पठानिया, रमन, अब्बास, राजेश, जितेंद्र, रिशु, राहत, नंदू, शिंदा, रोजा, मीतू मिक्की सहित यूथ कांग्रेस के अन्य कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें