देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में रविवार को ब्यास नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम के समय कुछ प्रवासी बच्चे ब्यास नदी में नहाने गए थे। इस दौरान श्याम पाल पुत्र गुलाब चंद निवासी बधवाना जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) गहरे पानी में उतर गया और डूब गया। इसकी सूचना उसके साथ गए अन्य बच्चों ने झुग्गियों में आकर दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बाहर निकालकर देहरा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।