फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने रिलीज किए 33 होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
औपचारिकताएं पूरी करने के बाद धर्मशाला 33 होटल बहाल
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने दी राहत, 182 होटलों को बंद करने के थे निर्देश
67 होटलों/गेस्ट हाउसों को नगर निगम से एनओसी लेने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पर्यटन विभाग ने धर्मशाला के 33 होटलों/गैस्ट हाउसों को राहत दी है। विभाग ने इन होटलों को दोबारा शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके अलावा 67 होटलों/गेस्ट हाउसों को नगर निगम धर्मशाला से एनओसी के लिए लिखा है। पर्यटन विभाग के अनुसार उन्हें 182 होटलों/गैस्ट हाउसों पर कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इनमें से उन्होंने औपचारिकताएं पूरी करने वाले 33 होटलों और गैस्ट हाउसों को शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
वहीं 10 होटल/गेस्ट हाउस ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने भवनों में लगाए गए होटलों/गेस्ट हाउसों के बैनर और नाम हटा लिए हैं। ऐसे में इन पर कार्रवाई करने से विभाग कतरा रहा है, जबकि 12 होटलों और गेस्ट हाउसों को उनके मालिक बंद कर चुके हैं। इसके अलावा 67 होटलों/गेस्ट हाउस ऐसे हैं जो कि पर्यटन विभाग के पास तो पंजीकृत हैं, लेकिन उन्हें नगर निगम धर्मशाला से एनओसी लाने के लिए कहा है। जब इन होटलों/गैस्टहाउसों के मालिक नगर निगम से प्राप्त एनओसी पर्यटन विभाग को सौंप देंगे तो उन्हें भी पुन: आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-182 होटलों/गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई के निर्देशों के बाद 33 होटलों को अनियमितताएं दूर करने के बाद राहत दी गई है, जबकि 12 होटल बंद हो चुके हैं। वहीं, 67 को एनओसी के लिए एमसी को लिखा है। - डॉ. मधु चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें