अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। शिक्षा विभाग के जिला खेलकूद संघ के जिला स्तरीय सम्मान समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला की छात्राएं अव्वल रहीं हैं। प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों में 20 साल से लगातार विजेता रहने वाले स्कूल की संगीत प्रभारी रेखा शर्मा सहित सर्वाधिक 16 छात्राओं को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इसी साल स्कूल की छात्राएं राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव भोपाल में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करके आई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटौर में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा केके शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर जोन, जिला और राज्य स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले जिला के विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इसमें कन्या स्कूल धर्मशाला की रेखा शर्मा, छात्राएं ज्योतिष्का, आंचल, स्नेहा, श्वेता रुस्तोगी, मानसी, निधिका, निकिता, काजल, वंदना, नेहा, सोनू, राखी, अनिता, अर्पना, रजनी और शामली ठाकुर को राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल करने के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए रावमापा हड़सर शिवानी चौधरी और नितिका पठानिया, रावमापा नगरोटा सूरियां अंबिका, रिया मनकोटिया, काजल मेहरा, एसएससीए रोड विशाली पठानिया, रावमापा कुठेड़ पूजा देवी, रावमापा अटियाला दाई की दिशु और कविता, रावमापा (कन्या) देहरा रूबी कथूरिया, रेनबो इंटर नेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की आशिमा कटोच, वर्षिता शर्मा, अनुष्का कपूर, सृजन शर्मा, जीएसवी कांगड़ा की हिताक्षी, रावमापा हारचकियां के अक्षय कुमार और मुनीष कुशल, रावमापा कुखेड़ राजन, रावमापा रैत रितिका, रावमापा भोग्रवां अनुराधा, रावमापा खनियारा खास मधु, रावमापा गग्गल खोली सुमाली ठाकुर, रावमापा (बालक) धर्मशाला विवेक, रावमापा (बालक) देहरा आर्यन, रावमापा ज्वाली प्रज्ञा और पलक, रावमापा मतलाहड़ शीतल, एसएच एसएसएस धर्मशाला दिव्य महाजन, रावमापा पलौरा अंकिता पंबरा, डीएवी मनैई सौरव गुलेरिया, निशांत धीमान, अंकुश भडियार, अनूज राणा, रावमापा धमेटा अंकुश सलियाड़ा, एपी एसएसएस परागपुर रोबिन सिंह, रावमापा लंज अमर, रावमापा गुम्मर मुनीष ठाकुर, रावमापा लोहरड़ी नैंसी, रावमापा उतराला दिव्या राणा, रावमापा रिहलू नैंसी, बनिता, कविता, रावमापा कोटला अभिनंदन और दयानंद स्कूल धर्मशाला श्रेया पंडित को सम्मान समारोह में सम्मानित किया।