फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेज में कांगड़ा पुलिस दिखाएगी लघु फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा
विज्ञापन

ज्वालामुखी(कांगड़ा)। कांगड़ा पुलिस जल्द ही जिला के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को लघु फिल्म दिखाएगी। फिल्म के माध्यम से छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभी लघु फिल्म तैयार की जा रही है और अगले हफ्ते से लघु फिल्म जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में दिखाई जाएगी। यह अपने आप में एक नया प्रयोग होगा, जिससे युवाओं को जागरूक करने में सफलता मिलेगी। इसके लिए बाकायदा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल के निर्देशानुसार अभी से ही इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा पुलिस से जनता का समन्वय बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि केवल मात्र जो क्रिमिनल हो उसे पुलिस का डर होना चाहिए। आम जनमानस पुलिस के मौजूद होने पर खुद को सुरक्षित महसूस करे, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। कांगड़ा पुलिस ट्रिपल ई-ट्रैफिक फार्मूला भी लागू कर रही है, ताकि लोगों को हर पहलू की जानकारी हो सके और सुरक्षित रहें। पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने एक और दिशा में कार्य करना शुरू किया है। जिसमें नशे के खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे। 56 ट्रैनर स्कूली बच्चों को सामर्थ योजना के तहत 402 स्कूलों में जाकर आत्म रक्षा की ट्रेनिंग देंगे। वहीं, नशे की खिलाफ लघु फिल्म बनाकर स्कूलों कॉलेजों में सात दिन बाद में लांच करने वाले हैं, ताकि नशे के लक्षणों को परिजनों को पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मां ज्वालामुखी के दर टेका माथा
विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने परिवार सहित शीश नवाया। पुजारी प्रशांत शर्मा ने उनसे विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर उन्हें मां ज्वालामुखी का सिरोपा और स्मृति चिन्ह भी भेंट स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर डीएसपी योगेश दत्त जोशी, एसएचओ संदीप पठानिया, सेवानिवृत्त एसपी केजी कपूर, अभिजीत पाधा, ज्योति शंकर बब्बू, शैलेश शर्मा, लवलेश शर्मा, धीरज, अभिनव, नवरत्न आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें