फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोन चर्च में रही क्रिसमस की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने काव्य नाटक किया प्रस्तुत
विज्ञापन

सेंट जोन चर्च में क्रिसमस की धूम, भगवान यीशु का विश्व शांति का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज स्थित सेंट जोन चर्च में सोमवार को क्रिसमस पर्व की धूम रही। इस दौरान देशी-विदेशी पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर भगवान यीशु का जन्मदिन मनाया। सुबह साढ़े 11 बजे चर्च के पादरी अजय सिंह ने मॉर्निंग बेल के साथ प्रार्थना और वंदना शुरू की। इसमें प्रभु यीशु के जन्म और उनकी शिक्षा का व्याख्यान किया गया।
पादरी अजय सिंह ने कहा कि भगवान यीशु ने समस्त मानव भलाई के लिए मानव रूप में जन्म लिया था। सृष्टि में प्यार और आपसी भाईचारे में कमी आ गई थी। इसलिए जिस सुंदर सृष्टि की रचना भगवान ने की थी, उस प्यार और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए भगवान यीशु ने जन्म लिया था। वहीं पादरी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और प्रदेश में बनने वाली सरकार की कुशलता की कामना भगवान से की। इसके अलावा चर्च में बच्चों ने काव्य नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से भगवान के जन्मदिन और उनकी शिक्षा का व्याख्यान किया गया। साथ ही मधुर संगीत के साथ भजन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्च कमेटी के सदस्य मनोहर लाल ने बताया कि कमेटी ने चर्च में क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित किया। सोमवार को कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कमेटी की ओर से चर्च में विशेष प्रबंध किए गए थे। कार्यक्रम में प्रेम डेबिड, राजेंद्र वालिया, राजेश डेबिड, प्रदीप सैनवल, चंद्र किरण और डॉ. अरुणा भूषण आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें