फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रला स्कूल में पहाड़ी नाटी पर झूमे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐरला में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानि किया गया। वहीं, वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी नवाजा गया।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी खूब धूम रही। बच्चों की ओर से प्रस्तुत पहाड़ी नाटी और पंजाबी गिद्दे ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य विजय कटोच ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि जसाई विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर सिंह भाटिया ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष ठाकुर को विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ छात्र और सीमा कुमारी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा, खेलकूद में रोहित कुमार और मोनिका चौधरी को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किए गए बच्चों में कक्षा छठी से बलदेव, ईशा और काजल, सातवीं से रितु भाटिया, रुचि शर्मा और मुस्कान, आठवीं से अनीश चौधरी, अविनीश चौधरी और नितेश चौधरी, नौवीं से साहिल भाटिया, अनामिका ठाकुर और प्रभिया मेहता, दसवीं से दीपिका, विशाल और अंशिका, जमा एक से दिपांशु जंवाल, रजनी बाला और अंकिता, जबकि जमा दो से मनमोहन सिंह, सुनीता देवी और रमन शामिल रहे। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष राज कुमार, पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार, प्रदीप राणा, संतोष कुमार, साहबो देवी, सरोज कुमारी, दर्शना देवी और बलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें