नूरपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा जूडो एसोसिएशन ने युवा मंडल देवभराड़ी के सहयोग से सोमवार को सुल्याली (नूरपुर) में लड़कों और लड़कियों की जूनियर और सीनियर ओपन जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया। चैंपियनशिप में समाजसेवी और बीडीसी सदस्य संजय सौगुणी और सिबली पंचायत प्रधान हरदीप सिंह गोगा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस चैंपियनशिप में जिला कांगड़ा से 50 से ज्यादा लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया।
इस चैंपियनशिप के आयोजन में सुनील कुमार, सुरेश कुमार, युवा मंडल देव भराड़ी अध्यक्ष बलविंदर सिंह जोनू और मेशू इत्यादि सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। हिमाचल प्रदेश जूड़ो एसोसिएशन टेक्निकल चेयरमैन डीएस चंदेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया है, जिसमें 25 बच्चों ने गोल्ड मेडल जीता है। इस ओपन चैंपियनशिप के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।