फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: करेरी ट्रैक और झील के विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने करेरी ट्रैक और झील के विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता अनूप कुमार रत्न भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि करेरी क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरपूर है। ट्रैक और झील के विकास से कांगड़ा जिले सहित पूरे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ट्रैक के विकास और अन्य कार्यों के लिए करीब दो करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। युवाओं को पर्यटन गाइड, ट्रैकिंग और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। करेरी तक पहुंच आसान बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जरूरी कार्य भी किए जाएंगे। इस अवसर पर करेरी और सल्ली पंचायतों के प्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी, बीडीओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें