लंबागांव (कांगड़ा)। आईटीआई बालकरूपी में बुधवार को गुजरात की कंपनी सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस इंटरव्यू किया गया। इसमें 47 आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं ने भाग लिया।
भर्ती प्रक्रिया का आयोजन रोजगार उपकार्यालय लंबागांव के सहयोग से किया गया। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बाद में जारी की जाएगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने कहा कि इस तरह के कैंपस साक्षात्कार युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप योग्यता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों के रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ऐसी गतिविधियां आयोजित करता रहेगा।