फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा के शक्तिपीठों में 45,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। रविवार को छुट्टी के दिन जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। लगभग 45,000 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 4,000, ज्वालामुखी मंदिर में लगभग 35 हजार और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 6,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
जिला के शक्तिपीठों में नवरात्र के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर भारी भीड़ रही। सुबह के समय ज्वालामुखी मंदिर परिसर में कुछ अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। कई श्रद्धालु मंदिर के वीआईपी व अन्य द्वार पर खड़े होकर गेट खुलने का इंतजार करते रहे। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय के लिए हालात असहज बने रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि नवरात्र के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी आमद बनी हुई है। विशेष रूप से शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में भक्त मां ज्वाला की पवित्र ज्योति के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। कई बार गेट अस्थायी रूप से बंद करने पड़ते हैं लेकिन प्रशासन शीघ्र ही स्थिति को नियंत्रित कर लेता है। वहीं, चामुंडा और बज्रेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें