फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फ्रिज से करंट लगने से जवाली में 43 वर्षीय की मौत

Mon, 15 Sep 2025 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के पंचायत फारियां में रविवार शाम एक व्यक्ति की फ्रिज से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार (43) पुत्र प्रीतम चंद, निवासी करडियाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार शाम लगभग 6 बजे फ्रिज से पानी लेने गए और फ्रिज को छूते ही उन्हें करंट लग गया। घरवालों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जवाली पहुँचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसएचओ जवाली प्रीतम जरियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें