फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बुझाने जा रही गाड़ी 20 मिनट जाम में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मिनट जाम में फंसी रही आग बुझाने जा रही गाड़ी
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में आए दिन लग रहे जाम से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में आए दिन लग रहे यातायात जाम से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं दुकानदारों का भी कारोबार प्रभावित हो रहा है । वीरवार को धलूं के जंगल मे लगी आग को बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड नगरोटा बगवां चौकी की बड़ी गाड़ी बलधर रोड पर लगे जाम में करीब 20 मिनट फंसी रही।
विज्ञापन

नगरोटा बगवां बाजार में एनएच-154 के मध्य में स्थित बलधर रोड चौक पर फंसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के चालक ने हालांकि गाड़ी को जाम से निकालकर गंतव्य की ओर ले जाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन बलधर रोड की तरफ लगा जाम क्लीयर होने तक उसे लगभग 20 मिनट तक मजबूरन रुकना पड़ा। इस बीच गाड़ी चालक ने काफी बार सायरन बजाकर उसे जाने देने की कोशिश भी की। सायरन की आवाज से मौका पर पहुंचे यातायात पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवा कर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के लिए रास्ता खुलवाया। नगरोटा बगवां में दोपहर बाद स्कूलों में छुट्टी के बाद इस रोड की तरफ आने-जाने वाली स्कूली गाड़ियों और आम गाड़ियों की भरमार होने के कारण इस रोड पर आम तौर पर जाम देखने को मिलता है। लोगों ने प्रशासन से इस स्थल पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें