फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग लगाने के लिए कांगड़ा में 130 हेक्टेयर भूमि चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग लगाने के लिए कांगड़ा
विज्ञापन

में 130 हेक्टेयर भूमि चयनित
जून में प्रस्तावित निवेशक सम्मेलन की तैयारियों में जुटा उद्योग विभाग
लैंड बैंक हो रहा तैयार, अन्य स्थानों पर भी तलाशी जा रही संभावनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जून 2019 में प्रस्तावित निवेशक सम्मेलन के लिए उद्योग विभाग ने 130 हेक्टेयर भूमि चयनित कर दी है। सम्मेलन में निवेशकों को कांगड़ा जिला में आकर्षित करने के लिए फोकस किया जा रहा हैं, क्योंकि सोलन, ऊना, सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में पहले ही उद्योग लगे हैं। ऐसे में कांगड़ा जिला में ज्यादा से ज्यादा लैंड बैंक तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्योग विभाग ने कांगड़ा जिला के कंदरोड़ी, संसारपुर टैरेस, नूरपुर आदि क्षेत्रों में 130 हेक्टेयर लैंड बैंक तैयार कर लिया है। इसके अलावा जिला के अन्य छोटे क्षेत्रों में भी सरकारी भूमि पर उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। साथ ही उद्योग विभाग ने जिला के लोगों से भी निजी भूमि पर उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन देने के लिए आगे आने का आग्रह किया है। जिससे निजी लैंड बैंक तैयार किया जा सके। उधर, उद्योग विभाग कांगड़ा के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि जिला में 130 हेक्टेयर भूमि निवेशकों के लिए चयनित कर दी है। इसके अलावा और जमीन भी तलाशी जा रही है, जिसकी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें