फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल अस्पताल धर्मशाला के वार्डों में नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनल अस्पताल धर्मशाला के वार्डों में नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन

वार्ड में दाखिल मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी
तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप होने से चरमराई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला के वार्डों में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी की आपूर्ति न होने से वार्ड में दाखिल मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। तीमारदार अस्पताल परिसर में बाहर लगे हैंडपंप और वाटर कूलर से पानी अंदर ले जा रहे हैं। इस कारण वार्डों में बने बर्तन देने के स्थान पर प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि आईपीएच विभाग की धर्मशाला शहर में पानी की आपूर्ति रूटीन में चल रही है, ऐसे में अस्पताल के वार्डों के शौचालयों और स्नानागारों में पानी न आने से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उधर, आईपीएच धर्मशाला उपमंडल के एसडीओ विपिन कुमार ने कहा कि अस्तपाल में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से दी जा रही है। अंदर के नलकों में पानी न आना का तकनीकी कारण हो सकता है। उधर, धर्मशाला अस्पताल के एमएस डॉ. दिनेश कुमार महाजन ने कहा कि कुछ वार्डों में पानी की दिक्कत आई है। जल्द लाइन ठीक कर पानी की आपूर्ति ठीक की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
अस्पताल की लिफ्ट भी बंद
जोनल अस्पताल धर्मशाला की लिफ्ट भी पिछले कई महीने से बंद पड़ी है। ऐसे में तीमारदारों को सीढ़ियों या रैंप से होकर मरीज को वार्ड और टेस्ट करवाने के लिए ऊपर-नीचे लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें