स्लेटपोश मकान में आग, दो कमरे, रसोई और गोशाला राख
जवाली के लाहड़ू गांव में पांच लाख रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के लाहडू में शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से मलूक सिंह पुत्र मुल्तान सिंह के स्लेटपोश मकान के दो कमरे, रसोई घर व गोशाला जल गई।
आग से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम घटनास्थल के लिए निकल पड़ी। लगभग 20 मिनट में गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे लगभग 15 लाख की संपत्ति बचा ली गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला पाया है। उधर, अग्निशमन चौकी जवाली के इंचार्ज अजय कुमार ने आग की जानकारी मिलते ही टीम सहित घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया था।