नौरा कॉलेज में सिखाई जाएगी अंग्रेजी बोलना
दो से तीन बजे तक चलेंगी विशेष कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
धीरा (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नौरा में अंग्रेजी में कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगेंगी। इसमें बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाई जाएगी। कॉलेज में दो से तीन बजे तक विशेष कक्षा में डॉ. मोनिका भारद्वाज विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलना सिखाएंगी।
शुक्रवार को नौरा महाविद्यालय में वूमन सेल ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग के साथ एंटी रैगिंग सहित अन्य असामाजिक तत्वों से बचने की जानकारी दी गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कटोच ने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली समस्याओं से बचने और उसके समाधान के बारे में मार्गदर्शन किया। प्राचार्य ने कहा कि ग्रामीण एरिया के विद्यार्थियों में अंग्रेजी बोलने में झिझक रहती है। उसी झिझक को खत्म करने के लिए महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी की विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसमें महाविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को रोबर्स एंड रेंजर्स, एनएसएस, ईको क्लब और रेड रिबन क्लब के साथ जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, प्रो. एलआर नेगी, डॉ. अलका वत्स, डॉ. राजीव, डॉ. पवन, डॉ. मानक सूर्यवंशी, डॉ. मोनिका, डॉ. रजनेश, डॉ. विपन और लाइब्रेरियन बीएस राणा मुख्य रूप से मौजूद रहे।