फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी के बाद अब कांगड़ा में हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। ज्वालामुखी के बाद अब कांगड़ा शहर में शुक्रवार से स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया।एसडीएम की अगुवाई में कांगड़ा बस अड्डे से तहसील चौक तक सड़क किनारे नालियों पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए लगभग आधा दर्जन से ज्यादा जेसीबी लगाई गईं। साथ ही बस अड्डे और बालाजी बिहार के रास्ते में अवरुद्ध पड़ी पुलियों के आसपास अतिक्रमण को तोड़ने के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से अवरुद्ध नालियों को बहाल किया गया। जेसीबी के पंजे से कई लोगों के पानी के कनेक्शन टूट गए।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम शशि पाल नेगी से लेकर तहसीलदार, आईपीएच, लोक निर्माण, अग्निशमन विभागों और नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी नगर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कांगड़ा बाईपास और घुरकड़ी चौक से ट्रैफिक को डायबर्ट किया गया। नेगी ने कहा शनिवार को पुराना बस स्टैंड से मिनी सचिवालय परिसर तक अभियान चलाया जाएगा।
गौरतलब है कि वीरवार को कांगड़ा शहर में बारिश के चलते दर्जनों घरों, औद्योगिक क्षेत्र और दुकानों में नालियां बंद होने के कारण पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ था। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग संजीव महाजन ने बस अड्डे के साथ अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विनय मेहरा, आईपीएच के अवतार सिंह, पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दुकानदारों को दो टूक-अतिक्रमण की इजाजत किसी को नहीं
एसडीएम नेगी ने दुकानदारों को दो टूक कहा कि नालियों पर किसी भी तरह के अतिक्रमण की इजाजत नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग को दो दिन में वीरता से तहसील चौक तक नालियों को क्लीयर करने के आदेश जारी किए हैं। तहसीलदार विजय सांगा पालीटेक्निक कालेज परिसर के बाहर नालियां साफ करवाने में जुटे रहे। एसडीएम नेगी ने बस अड्डे के बाहर के दुकानदारों को बुलाकर हिदायत दी कि वह नालियों में गंदगी न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें