फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परौर बाजार में तीन दुकानें राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)। परौर बाजार में वीरवार शाम को लगी आग में तीन दुकानें राख हो गईं। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पठानकोट-मंडी नेेशनल हाइवे पर हुए अग्निकांड से सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक परौर बाजार में वीरवार शाम करीब सवा चार बजे एक दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट या दुकान में रखा सिलेंडर बताया जा रहा है। आग लगने के बाद थोड़ी ही देर में सिलेंडर फट गया। इससे आग ने भयंकर रूप ले लिया। सतीश कुमार की दुकान में लगी आग से साथ साथ लगती अमित कुमार और पप्पू भंडारी की दुकानें भी चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग इतनी भयानक थी कि दुकानों से एक भी चीज निकालने का मौका नहीं मिला। दुकान मालिक नुकसान लाखों रुपये में बता रहे हैं। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि आग पर जल्द काबू नहीं पाया होता तो पूरा बाजार जल सकता था। नेशनल हाइवे पर भी करीब पंद्रह से बीस मिनट तक जाम लग गया। इसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बहाल कर दिया।
भवारना पुलिस से मौके पर पहुंचे एसआई बलदेव ने कहा कि वह परौर के नजदीक ही चालान काट रहे थे। पता चलते ही वह घटनास्थल पर पहुंच गए। आग लगने का कारण सिलेंडर हो सकता है। अग्निशमन प्रभारी अग्निशमन कार्यालय के प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें करीब साढ़े चार बजे परौर से फोन आया था। फोन आते ही विभाग की गाड़ी चली गई थी और आग पर काबू पा लिया था। बताया जा रहा है कि परौर में राख हुईं दुकानें दशकों पुरानी थीं। पंडित भाई और पप्पू भाई से मशहूर दुकानों पर भीड़ लगी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें