फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल ओपीडी में पहुंचे 20 नए डायरिया मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकाल ओपीडी में पहुंचे डायरिया के 20 नए मरीज
विज्ञापन

धर्मशाला में डायरिया का प्रकोप, जांच के बाद घर भेजा
तीन दिन से 21 बच्चे धर्मशाला अस्पताल में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में छठे दिन भी डायरिया का प्रकोप जारी रहा। रविवार को धर्मशाला अस्पताल की आपातकालीन ओपीडी में पूरा दिन 20 नए डायरिया ग्रस्त जांच करने के लिए पहुंचे। सभी डायरिया ग्रस्त मरीज रामनगर, श्यामनगर, गमरू और दाड़नु क्षेत्र से आए हैं। डॉक्टरों के पास जांच करवाने के बाद हालांकि किसी डायरिया ग्रस्त मरीज को दाखिल नहीं किया गया है। वहीं, पिछले तीन दिन ने बच्चा वार्ड से 21 नौनिहालों का उपचार चल रहा है। इसमें अधिकतर बच्चे दस साल से कम आयु के हैं। अस्पताल प्रबंधन ने सभी वार्ड में तैनात कर्मचारियों को डायरिया ग्रस्त मरीजों की सूची तैयार करने की हिदायत दी है।
स्वास्थ्य विभाग आठ मई से डायरिया ग्रस्त मरीजों का रिकॉर्ड की सूची रख रहा है। इसमें सिर्फ बच्चा वार्ड में ही अभी छह दिनों में 31 बच्चे दाखिल हो चुके हैं। इसमें से 21 बच्चे अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उधर, धर्मशाला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार महाजन ने कहा कि आपात काल ओपीडी में 20 मरीज उपचार करने के लिए आए हैं। जिसमें से किसी को दाखिल नहीं किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस राणा ने कहा कि डायरिया प्रभावित क्षेत्र पर विभागीय टीमें नजर बनाए हैं। नए मामले भी अब कम संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आज आएगी पानी के सैंपलों की रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों से पानी के सैंपल भरे हैं। जिनकी रिपोर्ट 14 मई को आएगी। सैंपलों की जांच टांडा मेडिकल अस्पताल की पब्लिक हेल्थ लैब में हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें