फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के शुभारंभ पर भिड़े कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा में एसडीएम कार्यालय के शुभारंभ पर इंदौरा कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। कार्यालय के शुभारंभ पर इसका श्रेय लेने की होड़ में इंदौरा कांग्रेस के दो गुट अपने-अपने नेताओं के हक में नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक बोधराज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यालय का उद्घाटन करने आए उपायुक्त सीपी वर्मा और अन्य अधिकारियों के सामने ही कांग्रेस के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। पूर्व विधायक बोध राज ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने उनके साथ हाथापाई की।

पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें और उनके समर्थकों को नीचा दिखाने के लिए एक साजिश के तहत दूसरे गुट ने यह सब किया, जिसकी पार्टी हाईकमान से शिकायत की जाएगी। उधर, देर शाम तक इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें