फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरु : परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के पूर्व विधायक विपिन परमार ने कहा कि प्रदेश में आचार संहिता लगते ही कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है। लोगों को पांच साल तक अपने छोटे-छोटे काम करवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पड़ी हैं। यही कारण है कि अब लोग कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देंगे। परमार ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आते ही हर वर्ग को राहत देगी। परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार सुलह विस क्षेत्र में विकास करवाने में विफल साबित हुई है। पिछले विस चुनावों में कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों से वायदा किया था कि सत्ता में आने के बाद हर घर के एक सदस्य को नौकरी देंगे। कांग्रेस सरकार ने हलके के युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर ठगा है। विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस नेता ने केवल अपने चहेतों को लाभ देने के अलावा कुछ भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें