फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढगवार मिल्क प्लांट का 41 फीसदी कार्य पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि कांगड़ा जिले के ढगवार का मिल्क प्लांट हिमाचल प्रदेश का सबसे उन्नत दुग्ध संयंत्र होगा, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य करेगा। यह संयंत्र पूरी तरह स्वचालित होगा, जिसमें अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरण लगाए जा रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि ढगवार में निर्माणाधीन डेढ़ लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र के कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही संयंत्र की गुणवत्ता और प्रगति की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए गठित समिति में मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी को शामिल करने के निर्देश भी दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि इस परियोजना की कुल लागत 225 करोड़ रुपये है। इसमें से अब तक लगभग 41 फीसदी भौतिक कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां पर टोंड मिल्क, डबल टोंड मिल्क, स्टैंडर्ड मिल्क, फुल क्रीम मिल्क, खोया, दही, लस्सी, पनीर, मोजरेला चीज तथा फ्लेवर्ड मिल्क जैसे विविध दुग्ध उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने, ग्रामीण युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में एक मील का पत्थर साबित होगा। सरकार गाय के दूध को 50 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध को 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद रही है। उन्होंने कहा कि अपनी एक और चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए सरकार ने पशुपालकों से गोबर की खाद 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें