फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शक्तिपीठों में 35,500 भक्तों ने नवाया शीश

Mon, 14 Sep 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चामुंडा माता मंदिर में रविवार को उमड़ी भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। रविवार की छुट्टी के अवसर पर जिले की प्रमुख शक्तिपीठों में करीब 35,500 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इनमें सबसे अधिक 30,000 श्रद्धालुओं ने ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन किए। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 4,000 और कांगड़ा स्थित माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में 1,500 श्रद्धालु पहुंचे। ज्वालामुखी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और परिसर जयकारों से गूंजता रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कतार व्यवस्था, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए जिससे लोगों को सुगमता से दर्शन हो सके। वहीं, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में भी पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

चामुंडा माता मंदिर में रविवार को उमड़ी भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें