फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 32वें राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आगाज

Tue, 03 Jun 2025 03:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

विज्ञान सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 550 विद्यार्थी व शिक्षक विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मैथमेटिक्स ओलंपियाड, निबंध लेखन,स्लोगन लेखन,साइंस क्विज,साइंस स्कूल व इनोवेटिव साइंस मॉडल में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
32वें राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आगाज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

32वें राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ विधायक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र आशीष बुटेल ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में किया गया। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश चंद अत्री ने मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ, शॉल ,टोपी  देकर सम्मानित किया। विज्ञान सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 550 विद्यार्थी व शिक्षक विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मैथमेटिक्स ओलंपियाड, निबंध लेखन,स्लोगन लेखन,साइंस क्विज,साइंस स्कूल व इनोवेटिव साइंस मॉडल में भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन में विधायक ने बाल वैज्ञानिकों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सम्मेलन के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को देश का भविष्य बताया। उन्होंने ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक, तार्किक एवं इनोवेटिव सोच उत्पन्न करते हैं। संयुक्त सचिव डॉ. सुरेश अत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए कुल 22,000 बच्चों ने ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाया था। कार्यक्रम के अंत में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा अजय संबियाल ने मुख्य अतिथि,सभी प्रतिभागियों व उपस्थित शिक्षकों का धन्यवाद किया। इस आयोजन में ढलियारा पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेश ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की प्रधानाचार्य डॉ. अंजू चौहान,  हिम्कोस्टे का समस्त स्टाफ ,सभी जिलों के विज्ञान पर्यवेक्षक व  प्रभारी विज्ञान अध्यापक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें