फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने हटाए रेहड़ी-फड़ी के अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने हटाए रेहड़ी-फड़ी के अवैध कब्जे
विज्ञापन

एसडीएम की अगुवाई चलाया संयुक्त अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के खेल परिसर वार्ड और कचहरी अड्डा में हनुमान मंदिर के बाहर से अवैध रेहड़ी-फड़ी के संचालकों पर प्रशासन का डंडा चला है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेहड़ी-फड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। लोक निर्माण विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीम ने एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा की अगुवाई में अवैध रूप से सड़क किनारे बैैठे रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान उठाया। इस पर दुकानों और विभागीय टीम में हल्की नोंकझोंक भी देखने को मिली। रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने आरोप लगाए कि नगर निगम उनसे प्रतिदिन तहबाजारी वसूल करता है, बावजूद इसके इस प्रकार की कार्रवाई तर्कसंगत नहीं है। इस पर विभागीय टीम ने एक न सुनी और सामान जबरदस्ती हटा दिया। टीम ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के धौलाधार परिसर के बाहर और हनुमान मंदिर के आगे से करीब 30 रेहड़ी-फड़ी संचालकों को अवैध रूप से काम करने पर हटाया है। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि विभागीय टीम ने शहर के दो स्थानों से अवैध रूप से लगी रेहड़ी-फड़ी हटाई हैं। अन्य स्थानों से भी जल्द अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि आमसभा में अवैध रूप से फुटपाथ पर बैठे रेहड़ी-फड़ी चलाने वालों को हटाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें