फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से ससुराल के लिए निकली महिला बच्ची के साथ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला बच्ची के साथ लापता
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा)। एक महिला अपनी बच्ची के साथ मायके से ससुराल के लिए निकलने के बाद बीच रास्ते में ही लापता हो गई। महिला के पिता ने इस बारे में गगल थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पिता ने शिकायत में लिखा है कि उसने अपनी बेटी को रविवार को ससुराल जमानाबद भेजने के लिए बनोई चौक पर बस में बैठाया। कुछ देर बाद बेटी ने फोन करके बताया कि वह पहुंच गई है, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह अपने ससुराल जमानाबाद नहीं पहुंची है। न ही फोन के माध्यम से उसके साथ संपर्क हो पा रहा था। उधर, गगल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। शीघ्र लापता मां-बेटी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें