महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
नूरपुर (कांगड़ा)। उज्ज्वला दिवस के उपलक्ष्य पर नूरपुर खंड की सुल्याली पंचायत में वैष्णो गैस एजेंसी सुल्याली ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने की। इस मौके पर राकेश पठानिया ने सुल्याली क्षेत्र की 25 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भेंट किए। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ कि जब किसी प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समस्या को समझ कर उसका समाधान किया हो। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अजय कौंडल ने इस मौके पर लोगों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। गैस एजेंसी के मालिक अखिलेश कुमार ने विधायक को सम्मानित किया। इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अजय कौंडल, पंचायत के उपप्रधान नरेश कुमार, कृष्णा देवी, जोगिंद्र सिंह, चुनी लाल आदि मौजूद रहे।
वहीं, ग्राम स्वराज अभियान के तहत बदूही और गहीं लगोड़ पंचायतों में उज्जवला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।