फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल से होगी आवासीय कर की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल से वसूला जाएगा बढ़ा हुआ आवासीय कर
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला ने इस बार बजट में बढ़ाया था कर
पुराने नगर परिषद दायरे में आने वाले मकान मालिकों से वसूल होगा आवासीय कर
भूमि और वाणिज्यिक कर में नहीं कोई बदलाव
हरीश चंद्र
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में अब बाहरी लोगों को किराये के मकान में रहना महंगा हो जाएगा। नगर निगम धर्मशाला ने वर्ष 2018-19 बजट में आवासीय कर में बढ़ोतरी की है। जो अप्रैल 2018 के बाद से ही वसूल किया जाएगा। इससे साफ जाहिर है कि मकान मालिक अब किराये में भी बढ़ोतरी कर देंगे । बता दें कि प्रॉपटी टैक्स की नगर निगम धर्मशाला ने तीन स्लैब बनाए हैं। जिसे आवासीय, भूमि और वाणिज्यिक कर में बांटा गया है। इसमें सिर्फ आवासीय कर में बढ़ोतरी की गई है, जो इसी साल से वसूल किया जाएगा। नगर निगम धर्मशाला के अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह ने कहा कि बजट में आवासीय कर बढ़ाया गया है, जो इसी वित्त वर्ष में लोगों को वसूला जाएगा। नए जुड़े क्षेत्रों से कर वसूलने के लिए अभी सर्वे होने है।
विज्ञापन

इनसेट
साढे़ तीन करोड़ रुपये राजस्व जुटाने की योजना
एमसी ने आवासीय कर से इस साल लगभग साढे़ तीन करोड़ रुपये राजस्व जुटाने की योजना बनाई है। इसमें पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग एक करोड़ साठ लाख रुपये अधिक है। आवासीय कर इस वर्ष भी एमसी पुरानी नगर परिषद के दायरे में आने वाले लोगों को वसूल करेगी। नए जुड़े क्षेत्र के लिए अभी प्रदेश सरकार ने एक साल की राहत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें