फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मेले के नाम पर स्कूली बच्चों से वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेले पालमपुर को लेकर किसी भी स्कूली और कॉलेज छात्र से पैसे न लेने के फरमान के बाद भी स्कूली बच्चों से पैसे लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार और प्रशासन ने होली मेले को लेकर आयोजित की गई बैठक में साफ कहा था कि किसी भी स्कूली छात्र से होली मेले के लिए पैसे नहीं लिए जाएंगे। साथ ही किसी व्यक्ति से जबरदस्ती कोई वसूली नहीं की जाएगी। बावजूद इसके निजी स्कूलों में फिर से बच्चों की पर्चियां काट दी गई
विज्ञापन

हैं। फिलहाल अभी एक ही स्कूल से पर्ची कटने की शिकायत आई है। लेकिन, बड़ी बात यह है कि स्कूली छात्रों की काटी गई पर्चियों में स्कूल प्रबंधन ने न तो स्कूल का नाम लिखा है और न ही किसी छात्र का नाम लिखा है। पर्ची पर सिर्फ बीस रुपये ही मात्र लिखे हैं। ये पर्चियां छात्रों को थमा कर बीस रुपये की वसूली की जा रही है। पालमपुर में होने वालेे राज्य स्तरीय होली मेले को बेहतर बनाने के लिए कई लोग अपनी ओर से योगदान देते हैं। इसके लिए होली कमेटी की ओर से बाकायदा पर्चियां भी दी जाती हैं। इससे पैसे देने वालों को यह पर्चियां दी जाती हैं। इससे लोगों समेत अन्य कर्मचारी भी होली मेले में अपना सहयोग करते हैं लेकिन, कई स्कूलों में स्कूली बच्चों की पर्चियां काट देते हैं। जबकि हर बार प्रशासन की ओर से आदेश दिए जाते हैं कि स्कूली बच्चों से यह पैसे न लिए जाएं। स्कूल प्रबंधन बच्चों से नहीं ले सकते पैसे : एसडीएम
होली मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने कहा कि कोई भी स्कूली बच्चों से होली मेले के लिए पैसे नहीं ले सकता है। उन्हें इस बाबत पता चला है। वह स्कूल प्रबंधन से इसके बारे में पूछताछ करेंगे। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन को दिए थे आदेश : परमार
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि राज्य स्तरीय होली मेले के लिए किसी भी स्कूली छात्र और न ही किसी व्यक्ति से जबरदस्ती चंदा नहीं लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए हैं। फिर भी ऐसा होता है, तो वह प्रशासन से इसकी रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें