फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषित आय की प्रक्रिया पूरी करें कारोबारी : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। आयकर विभाग पालमपुर की ओर से बुधवार को जिला कांगड़ा के व्यवसायियों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रधान आयकर आयुक्त शिमला प्रीतम सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेे। प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी लोग अपना इनकम टैक्स का लेनदेन सही रूप से करें ताकि बाद में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग अपना एडवांस टैक्स तीन किस्तों में टैक्स प्रक्रिया के साथ सही रूप से अदा करें। जिन लोगों ने डिक्लेरेशन स्कीम के तहत अपनी आय को डिक्लेयर किया था, उन्होंने अभी तक पूरी प्रक्रिया को नहीं अपनाया है। लोग जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरी कर लें। जिन्होंने पैसा डिक्लेयर किया है, वह उनसे मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं और अपना पैसा जमा करवा सकते हैं। विभाग की ओर से फिर उन्हें सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आयकर विभाग ओरिएंटेशन सर्विस प्रोवाइडर की भूमिका निभाता है और उनका उद्देश्य अब आयकर दाताओं से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाना है। व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं प्रधान आयकर आयुक्त के समक्ष रखीं, जिनका समाधान उन्होंने वहीं पर कर दिया। इस मौके पर अतिरिक्त आयकर आयुक्त चंबा मंडी रेंज एनआर कपूर, डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स जीसी नेगी, आयकर अधिकारी कुशल कुमार समेत जिला कांगड़ा के व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इनकम टैक्स लॉयर्स, पालमपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, कांगड़ा के व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें