फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवनगर कॉलेज को 5 करोड़, कोटलू में शुरू होंगी साइंस कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लंबागांव/ जयसिंहपुर/ खैरा(कांगड़ा)। मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा के शिवनगर में महाविद्यालय के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके लिए अतिरिक्त भूमि का चयन करने के लिए कहा। उन्होंने जयसिंहपुर तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटलू में अगले शैक्षणिक सत्र से विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने आलमपुर से हारसीपतन तक सड़क, जिसकी अधिसूचना पूर्व कांग्रेस सरकार ने रद्द कर दी थी, उसे जिला की मुख्य सड़क बनाने की घोषणा की। उन्होंने आलमपुर से लंबागांव तक उठाऊ सिंचाई योजना के लिए 8.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। इस योजना से क्षेत्र की पांच पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने जयसिंहपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम का उप-डिपो खोलने तथा बस अड्डे के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिवनगर में कांगड़ा जिले के पालमपुर के डाढ़ गांव के प्रथम परमवीरचक्र प्राप्त करने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा को याद किया, जिनका जन्मदिन था।
जय राम ठाकुर ने कहा कि धार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने के लिए सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने शिवनगर में महाविद्यालय के लिए भूमि दान करने के लिए विष्णु दत्त शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक मुल्कराज प्रेमी, पूर्व विधायक दूलो राम, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, खंड भाजपा अध्यक्ष जयसिंहपुर महिंद्र डढवाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन


सीएम राहत कोष में दिया धन
इस अवसर पर लंबागांव अध्यापक संघ ने 40,300 रुपये का चेक, राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के स्टाफ ने 21 हजार रुपये, जयसिंहपुर के अध्यापक संघ ने 13,500 रुपये, राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने 11 हजार रुपये, ग्राम पंचायत हरसी के पंचायत प्रतिनिधियों ने 5100 रुपये के चेक मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया। इसके अतिरिक्त भाजपा बूथ समिति द्रमण ने 21 हजार रुपये का चेक और अध्यापक अभिभावक संघ लम्बागांव ने 25 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।

आलमपुर और लंबागांव सिंचाई योजनाओं की नींव रखी
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 4.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली आलमपुर और लंबागांव उठाऊ सिंचाई जलापूर्ति के सुधार एवं संवर्धन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस योजना के बनने से बीड़, साई, मलोड़न, लंबागांव, दसलूं और पंतेहड़ छह गांवों की 208 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलपेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में 3500 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया था। थुरल सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य डीविजन के तहत जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए 365.38 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन

सीएम ने कुर्सी से उठकर लोगों से लिए मांगपत्र
लंबागांव (कांगडा ) । जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री का दौरा कई मायनों में खास रहा । शिवनगर मे हुई जनसभा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से रूबरू होते हुए फरियादियों की फरियाद को सुना। उन्होंने अपनापन झलकाते हुए अपनी कुर्सी से उठकर लोगों की समस्याओं को सुना होगा। लोगों के पास जाकर, उनके साथ बैठकर जयराम ने शिकायत और मांग पत्र लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें