फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1553 मतदान केंद्र सुरक्षा बलों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ सूद
विज्ञापन

धर्मशाला। विधानसभा चुनावों को लेकर जिले भर में सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए गए हैं। जिले भर में स्थापित गए कुल 1553 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिले के 15 विधानसभा हलकों में चिह्नित किए गए कुल 162 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में सीआरपीएफ के पांच जवानों के साथ एक पुलिस कांस्टेबल तैनात किया गया है। जिले के 291 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एक एसएसआई, एक कांस्टेबल और 1100 सामान्य मतदान केंद्रों पर एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड के जवान को तैनात किया गया है।
मतदान की तिथि से ऐन पहले संदिग्ध गतिविधियों और मतदाताओं को प्रभावित करने के हथकंडों को रोकने के लिए करीब 90 फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटेथिकल सर्विलांस टीम (एसएसटी) 24 घंटे जिले के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही हैं। खासकर अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जिला और अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह सील कर 18 नाके लगाए गए हैं, जिनमें सीएएसएफ और प्रदेश पुलिस जवान तैनात हैं। पोलिंग बूथों के 100 मीटर दायरे में हथियार लेकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


-शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मानकों के हिसाब से सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता किए गए हैं। सभी बार्डर सील कर कड़ी निगरानी की जा रही है। - डॉ. शिव कुमार, एएसपी
विज्ञापन


मतदान केंद्रों में पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
नौ नवंबर को चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए मंगलवार को जिले के सभी 15 निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं हैं। हर विस क्षेत्र में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश देकर रवाना किया। देर शाम तक पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने पोलिंग बूथों पर जाकर ड्यूटी संभाल ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें