अमर उजाला ब्यूरो
प्रागपुर (कांगड़ा)। जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र से सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवार सुरिंद्र मनकोटिया ने नामांकन पत्र भरा। उन्होंने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर एवं एडिशनल रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी धर्मशाला को सौंपा। मनकोटिया के नाम का प्रस्ताव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परागपुर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया।
इससे पहले सुरिंद्र मनकोटिया ने डाडासीबा से सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ नक्की खड्ड तक रोड-शो निकाला। इस दौरान ढलियारा, नैहरनपुखर और प्रागपुर में आधा घंटा जाम लगा रहा। इस अवसर पर तलवाड़ा के विधायक मिक्की डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परागपुर अध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी परागपुर की अध्यक्ष पुष्पा मन्हास, ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी जसवां की अध्यक्ष आशा रानी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुरेश ठाकुर, ब्लॉक एससी सेल के अध्यक्ष राजिंद्र गोगा, मदन पटियाल, उपप्रधान सुरेश पटियाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परागपुर के अध्यक्ष पंडित देवराज शर्मा, युवा नेता सुनील राणा, रंजना पटियाल, जसवां परागपुर युकां अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव टिंकू आदि मौजूद रहे।