फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से वार्ता पर भी संतुष्ट नहीं हुए कुठाराना के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला प्रशासन ने तीन दिन में कुठारना पंचायत के आधा दर्जन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की अपनी स्थिति क्लीयर नहीं की तो सुक्खूघाट मतदान केंद्र पूर्ण रूप से चुनावों का बहिष्कार करेगा।
सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम शाहपुर ने वार्ता के लिए बुलाए पंचायत के लोग संतुष्ट नहीं हो पाए हैं। इसलिए अब पंचायत के लोग मंगलवार को चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा से मिलेंगे। विधान सभा क्षेत्र शाहपुर की कुठारना पंचायत के आधा दर्जन गांवों की करीब 3000 जनसंख्या गांव में सड़क सुविधा सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं न होने के चलते पहले ही चुनावों का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुठारना पंचायत के सेर, फलौथा, सेल, चमियारा और मावा गांव के लोगों केवल सिंह, राजीव कुमार, सोन, छोट्टू, नंदपाल, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, सुरजीत, आश्रय, प्रमोद कुमार, विजय, कृष्ण, अर्जुन, गोविंद सिंह, हरनाम, सूरज कुमार और राजीव कुमार का कहना है कि चुनावों के बहिष्कार के ऐलान के बाद सोमवार को उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम शाहपुर ने वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन वार्ता के बाद उन्हें एक पत्र थमाकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। पत्र के माध्यम से उन्हें बताया गया है कि लोनिवि ने 2017-18 में विधायक प्राथमिकता में इस रोड को रखा गया है। करीब 18 किलोमीटर रोड का कार्य तीन माह से प्रगति पर है। अति दुर्गम क्षेत्र होने के कारण इस रोड की एलाइनमेंट पूरी नहीं हो पाई है। इस रोड की एलाइनमेंट पूरी कर शीघ्र ही एफसीए के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 दशकों बाद भी इस रोड का काम अभी कागजों में ही चल रहा है। ऐसे में लोगों की समस्या का हल कब होगा। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम शाहपुर के साथ हुई वार्ता से वे संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा को अपना मांग पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें