नगरोटा बगवां में बाल मेले के उपलक्षय में आयोजित मेगा रोजगार मेले में साक्षात्कार लेने बाली कम्प
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। दिवंगत पूर्व मंत्री जीएस बाली की जयंती पर शुक्रवार को नगरोटा बगवां कॉलेज परिसर में दो दिवसीय रोजगार मेला शुरू हुआ। पहले दिन 900 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया, जिसमें 310 युवाओं का चयन किया गया। इसमें 50 के करीब विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार लिए हैं। रोजगार मेले में आठवीं पास, दसवीं पास और जमा दो पास बेरोजगारों के साथ-साथ आईटीआई, डिप्लोमा धारकों, स्नातक, स्नातकोत्तर, फार्मा बीटेक, एमबीए व जीएनएम आदि प्रशिक्षित युवक-युवतियों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ उद्योग, श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया।
उन्होंने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर भी वितरित किए। इस दौरान चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में औद्योगिकी क्षेत्र में 25000 करोड़ का निवेश हुआ है और 32 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। हिमाचल में रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्यमिता को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से नवीन पहलों के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उधर, पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती पर विगत तीन वर्षों से लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है ताकि युवाओं को घर द्वार पर रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें।