फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हुनरमंद बने 30 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
खनियारा में आवासीय प्रशिक्षण का समापन, नाबार्ड ने बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित, प्रदेश सहित अन्य राज्यों के युवाओं ने भी लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सौर ऊर्जा के बढ़ते दायरे के बीच 30 युवाओं ने सोलर पैनल लगाने और उनके रखरखाव का तकनीकी कौशल हासिल किया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से मेहर चंद महाजन विद्यावती पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से खनियारा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के युवाओं ने भाग लिया।
मल्टी स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खनियारा में आयोजित समापन समारोह में नाबार्ड के हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी 30 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक हिमांशु साहू और सहायक महाप्रबंधक ऋषभ सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विवेक पठानिया ने कहा कि हरित ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सौर ऊर्जा के बढ़ते इस्तेमाल से प्रशिक्षित तकनीकी युवाओं की मांग भी बढ़ेगी। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखे कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। हिमांशु साहू और ऋषभ सिंह ठाकुर ने भी युवाओं को प्रोत्साहित किया और नाबार्ड की स्वरोजगार एवं वित्तीय समावेशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें