फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चौथे राउंड में 29 शराब ठेके आवंटित, 16.24 करोड़ का राजस्व प्राप्त

Sat, 29 Mar 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कांगड़ा जिले के शराब ठेकों के आवंटन के लिए शुक्रवार को नीलामी के चौथा राउंड का आयोजन किया। चौथे राउंड में 29 शराब ठेके आवंटित हुए। इनसे विभाग को 16.24 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि शेष 111 शराब के ठेकों के लिए शनिवार को फिर से पांचवें राउंड की नीलामी होगी। विभाग पूर्व में तीन बार नीलामी प्रक्रिया अमल में ला चुका है। लेकिन तीन राउंड के बाद भी जिले के 140 शराब ठेकों का आवंटन लटका हुआ था।
विज्ञापन


वर्तमान में कांगड़ा जिला में करीब 373 शराब की दुकानें हैं, जिन्हें आवंटित करने के लिए विभाग ने 283 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य निर्धारित किया हुआ है। विभाग ने 19 मार्च को पहला राउंड रखा था जिसमें 111 शराब की दुकानें आवंटित हुई। 24 मार्च को दूसरे राउंड में 68 शराब की दुकानें और 26 मार्च को तीसरे राउंड में 54 शराब की दुकानें आवंटित हुईं। चार राउंड में कुल मिलाकर 262 शराब की दुकानें आवंटित हुई है। शनिवार को नीलामी के लिए पांचवां राउंड आयोजित किया जाएगा। उधर, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग कांगड़ा अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि चार राउंड हो चुके हैं। अब शेष 111 शराब की दुकानों के लिए शनिवार को नीलामी की प्रक्रिया में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें