फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 287 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित : विनय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ लड़ाई में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सामुदायिक सहयोग, जनजागरूकता और समय पर उपचार के माध्यम से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वर्ष 2025 में जिला कांगड़ा की 287 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें 69 पंचायतों ने सिल्वर और 37 पंचायतों ने गोल्ड श्रेणी प्राप्त की। इस उपलब्धि के साथ कांगड़ा प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में जिला क्षय रोग मंच, जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति और को-मॉर्बिडिटी समिति की संयुक्त बहु-क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में 2,807 टीबी रोगी दर्ज किए गए थे। वर्ष 2026 में जनवरी से मई तक 1,180 नए रोगियों की पहचान की जा चुकी है।
बैठक में टीबी मुक्त भारत एप और खुशी एआई चैटबॉट का शुभारंभ भी किया गया। विनय कुमार ने सभी टीबी रोगियों को एप से जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का व्यापक अभियान है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत पिछले 80 दिनों में जिले में 225 आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए गए जिनमें 13,350 लोगों ने भाग लिया। 33,900 एक्सरे किए गए हैं। जिले के 969 उच्च जोखिम वाले गांवों में से 205 गांवों को कवर किया जा चुका है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि जिले में 44 ट्रूनैट और 38 सीबी-नैट मॉड्यूल कार्यरत हैं। वर्ष 2026 में अब तक 21,610 जांचें की जा चुकी हैं। जनवरी से मई तक 1,340 लोगों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट दिया गया है और टीपीटी कवरेज 96 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें