फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में जेएनवी प्रवेश परीक्षा के लिए 28 केंद्र, 5,560 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों से 4,930, शहरी क्षेत्रों से पहुंचे हैं मात्र 630 आवेदन
विज्ञापन


धर्मशाला। जिला कांगड़ा में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएवी) पपरोला में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के करीब 5,560 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिलेभर में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिला कांगड़ा से छठी कक्षा में प्रवेश के लिए कुल 5,560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 4,930 और शहरी क्षेत्रों के 630 अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रबंधन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या गैजेट ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड और काले या नीले बॉल पेन के अलावा कोई अन्य वस्तु नहीं ले जा सकेंगे।
परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और यह ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प ए, बी, सी और डी होंगे। अभ्यर्थियों को सही विकल्प चुनकर संबंधित गोले को पूरी तरह भरना होगा। उत्तर भरने के लिए केवल नीले या काले बॉल पेन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटे जाएंगे। हालांकि, एक बार उत्तर अंकित करने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर ओवरराइटिंग, काट-छांट या मिटाने तथा व्हाइटनर, करेक्शन फ्लुइड और इरेजर का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें