कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा(कांगड़ा)। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन जिला कांगड़ा की शक्तिपीठों में 27 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने देवियों के दर्शन किए। इस दौरान ज्वालामुखी में 16 हजार, बज्रेश्वरी मंदिर में छह हजार और चामुंडा मंदिर में पांच हजार के करीब श्रद्धालु पहुंचे।
छठे नवरात्र पर कांगड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं ने 5.56 लाख रुपये और ज्वालामुखी मंदिर में 5.97 लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ाया। अब अष्टमी के दिन सुबह तीन बजे से मंदिरों के कपाट खुलना शुरू हो जाएंगे और ज्वालामुखी का मंदिर रात भर खुला रहेगा।
अष्टमी पर श्रद्धालु कन्या पूजन कर अपने नवरात्र के व्रत पूरे करेंगे और नवमी पर मंदिर प्रशासन की ओर से कन्या पूजन और हवन कर नवरात्र का समापन किया जाएगा। ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। कांगड़ा मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि अष्टमी पर मंदिर के दरबार सुबह तीन बजे खोल दिए जाएंगे।
कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद