धर्मशाला। जिला कांगड़ा में नगर निकाय चुनावों के लिए तीन दिन चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान 264 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन 141 उम्मीदवारों ने नगर निकाय का चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि नगर निकाय चुनाव-2020 के लिए नामांकन के तीसरे दिन नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला में नगर निकाय चुनाव में नामांकन दर्ज करने के तीसरे और अंतिम दिन 24 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि वार्ड-1 कस्बा बैजनाथ से वंदना कुमारी, सविता पराशर, सकिंदरा देवी, वार्ड-02 बैजनाथ से शम्मी कुमारी, बिंदिया कुमारी, वार्ड-3 बैजनाथ-2 से सुमित, प्रेम पाल रैना, वार्ड-04 घिरथोली से वर्षा देवी, सरोज कुमारी, संगीता शर्मा, वार्ड-5 पंतेहड़ से विनोद कुमार, तरसेम कुमार, विजय कुमार, प्रेम चंद, रजनीशा, वार्ड-6 उस्तेहड से धूमा देवी, श्रेष्टा देवी, वार्ड-8 कस्बा पपरोला-2 से अनुराधा, वार्ड-9 कोठी से राजीव कुमार, रमेश चंद और वार्ड-11 पपरोला खास से कविता देवी, सरस्वती चंद्रा, विमला देवी, मंजू बाला ने नामांकन दर्ज करवाया है।
नगर परिषद कांगड़ा में 12 नामांकन
नगर परिषद कांगड़ा के वार्ड-1 से प्रवीन कुमार और दिलीप कुमार, वार्ड-2 से अमित कुमार, शिवानी और राजीव, वार्ड-5 से संदीप कुमार और मोहित, वार्ड-6 से शवनम, वार्ड-7 से नरेंद्र चौहान, वार्ड-8 से अशोक कुमार और मुनीष चौधरी, वार्ड-9 से रेणू ने नामांकन पत्र भरा।
देहरा में तीन और ज्वालामुखी में 20 ने ठोकी ताल
नगर परिषद देहरा के वार्ड-5 से विजय लक्ष्मी, वार्ड-7 से मलकियत सिंह, वार्ड-1 से सुरेश चंद ने नामांकन दर्ज करवाया है। वहीं, नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड-1 से सुनीता देवी और कंचन, वार्ड-2 से नितिन शर्मा और धर्मेंद्र कुमार, वार्ड-3 से नीरज शर्मा, कुमारी आशु, सुमेश कुमार, प्रवीण कुमार, विमल कुमार, अनीश तथा रमन कुमार, वार्ड-4 से रमेश चंद, देस राज और अनीश, वार्ड-5 से संदीपिका, बबली शर्मा, मनीषा और अनिल प्रभा, वार्ड-6 से रिपाली तथा वार्ड-7 से आशुतोष ने नामांकन दर्ज करवाया है।
नगर पंचायत शाहपुर में 30 ने भरा परचा
नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड-1 से परमिंद्र कौर और चरणजीत कौर, सीमा देवी और सारिका घई, वार्ड-2 से उष्मा देवी और अनुपम कुमारी, वार्ड-3 से रमन कुमार, मनोज कुमार, रणजीत, वार्ड-4 से अमर सिंह, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार और जय चंद वार्ड -5 से अमिता, आरती देवी, नीरज कुमार, निशा देवी, कल्पना देवी, रेशमा, नीलम पठानिया, वार्ड-6 से अरुणा रानी, अर्चना नाग, अनिता, किरण, रीमा, वार्ड-7 से अश्वनी कुमार, रोशन लाल, राजेश कुमार, विजय सिंह तथा मनोज कुमार ने अपना नामांकन पत्र भरा।
नगरोटा बगवां में 15 ने दर्ज किया नामांकन
नगर परिषद नगरोटा बगवां के वार्ड-1 से सपना देवी, वार्ड-3 से गुरदेव सिंह कौंडल, मनोज कुमार, सुषमा बेहल, सुमेश कुमार, नरेश बिरमानी, वार्ड-4 से सुशाभंत चौधरी, विजय सिंह चौहान, राजेश कुमार, वार्ड-5 से मंजीत कुमार और राम स्वरूप भारद्वाज, वार्ड-6 से कांता देवी, हरीश कुमार, नवयोग भारद्वाज, वार्ड-7 से रजनी बस्सी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जवाली में 16 ने भरे नामांकन पत्र
नगर पंचायत जवाली के वार्ड-1 से मनदीप कुमारी, वार्ड-4 से मंजीत सिंह, विजय सिंह और अमन कुमार, वार्ड-5 से अमीश महाजन और रमन कपिला, वार्ड-6 से अनिता, विमला देवी, रिचा पाल, अलका देवी और कृष्णा कुमारी, वार्ड-8 से राजिंद्र कुमार, शेर सिंह और नीलमा देवी, वार्ड-9 से पुष्पा देवी तथा रेणू बाला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नूरपुर में भरे 21 नामांकन
नूरपुर नगर परिषद के वार्ड-1 से मुल्ख राज, करनैल सिंह, जगदीश कुमार और मनोहर लाल, वार्ड-2 से बीना महाजन और रजनी महाजन, वार्ड-3 से प्रवेश, विनोद और कुलभूषण, वार्ड-4 से गौरव महाजन, वार्ड-5 से नीलम कुमारी और प्रोमिला कुमारी, वार्ड-6 से रंजना कुमारी और सोनिया, वार्ड-7 से किरपाल सिंह, संजय कुमार और विजय कुमार, वार्ड-8 से चिराग गुप्ता, चंद्रेश्वर गुप्ता, वार्ड-9 से कृष्णा महाजन और शिवानी शर्मा ने एमसी नूरपुर के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।